शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
6 एयरबैग की अनिवार्यता के बाद अक्टूबर से बढ़ सकते हैं कारों के दाम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
6 एयरबैग की अनिवार्यता के बाद अक्टूबर से बढ़ सकते हैं कारों के दाम

6 एयरबैग की अनिवार्यता के बाद अक्टूबर से बढ़ सकते हैं कारों के दाम

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में मौतों का एक प्रमुख कारण सड़क दुर्घटनाएं हैं। हर साल करीब 1.5 लाख लोग रोड एक्सीडेंट में जान गवाते हैं। इसे देखते हुए जनवरी में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मसौदा अधिसूचना की मंजूरी दी थी। इसके तहत सभी पैसेंजर कारों में अक्टूबर 2022 से 6 बैग अनिवार्य होंगे। 


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा कि सुरक्षा को देखते हुए भारत में बिकने वाली सभी नई कारों में जल्द ही मानक के रूप में 6 एयर बैग होंगे। सरकार का यह कदम वाहन में बैठने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है। लेकिन इससे कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी भी होना तय मानी जा रही है। 


जानकारों के अनुसार अतिरिक्त एयर बैग से कम से कम 50 लाख की लागत बढ़ने की उम्मीद है। 6 एयर बैग की पेशकश करने वाले मौजूदा मॉडल और वेरिएंट्स की कीमत 10 लाख से ऊपर है। किसी एंट्री लेवल कार में फ्रंट एयरबैग की लागत 5 से 10 हजार तक पड़ती है, और अगर साइड व कार्टन एयरबैग दिए जाए तो लागत बढ़ जाती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें