शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
GST में बड़ा ऐलान: नई कारें सस्ती, पुरानी कारों के दाम भी गिरेंगे! जानिए कैसे होगा असर Used Car Market पर
05 सित, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
GST में बड़ा ऐलान: नई कारें सस्ती, पुरानी कारों के दाम भी गिरेंगे! जानिए कैसे होगा असर Used Car Market पर

GST में बड़ा ऐलान: नई कारें सस्ती, पुरानी कारों के दाम भी गिरेंगे! जानिए कैसे होगा असर Used Car Market पर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। 56वीं जीएसटी काउंसिल ने आम ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। 22 सितंबर 2025 से कार, खाने-पीने की चीजें और अन्य कई उत्पादों की कीमतों में राहत मिल जाएगी। इस बदलाव से नई गाड़ियों के दाम घटेंगे और इसके सीधे असर Used Car Market पर भी पड़ेगा।

 

नई कारों के दाम घटेंगे 8.5 से 12% तक

जानकारों के अनुसार:

➡️ छोटी कारें (1200 सीसी तक की पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी और 1500 सीसी तक की डीजल) – GST रेट 28% से घटाकर 18% कर दिया गया।

➡️ मिड-साइज और बड़ी कारें (यूटिलिटी व्हीकल) – GST 28% से बढ़ाकर 40% हुई, लेकिन पहले लगने वाला 1-22% सेस GST में मर्ज कर दिया गया।

 

इसका मतलब, नई कारें सस्ती होंगी और पुरानी कारों के दाम भी 8.5-12% तक गिर सकते हैं। उदाहरण के लिए:

➡️ 5 लाख रुपये वाली कार – 50,000 रुपये तक सस्ती

➡️ 10 लाख रुपये वाली SUV – 1 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट

 

पुरानी कारों पर 18% GST

पुरानी कारों पर मार्जिन स्कीम लागू होती है। इसका टैक्स केवल डीलर के मुनाफे पर लगता है।उदाहरण: यदि डीलर ने कार 10 लाख में खरीदी और 12 लाख में बेची → 2 लाख रुपये मुनाफे पर 18% GST → 36,000 रुपये।

✔️ प्राइवेट सेल पर कोई GST नहीं।

✔️ रजिस्टर्ड डीलर या कंपनी द्वारा ऑक्शन/नीलामी पर 18% GST।

 

नुकसान में बिकने पर GST नहीं लगेगा। उदाहरण: कार 15 लाख में खरीदी और 10 लाख में बेची → 0 GST।

 

Used Car Market की तस्वीर

➡️ वित्त वर्ष 2025 में 5.5 मिलियन यूनिट्स

➡️ वित्त वर्ष 2026 में अनुमानित 6 मिलियन यूनिट्स

➡️ ग्रोथ दर: 8-9% (बीते सालों में 10-12% CAGR रही)

 

विशेषज्ञों का कहना है कि नई कारों की सस्ती कीमत से पुरानी कारों की मांग और बिक्री पर असर पड़ेगा। वहीं, ग्राहक भी लाभान्वित होंगे क्योंकि GST सिस्टम अब सुपष्ट और आसान हो गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें