शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सिल्वर हफ्तेभर में 7000 रु. फिसली
07 नव, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सिल्वर हफ्तेभर में 7000 रु. फिसली

सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सिल्वर हफ्तेभर में 7000 रु. फिसली

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

दीपावली त्योहार के बाद सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सिर्फ बुधवार को छोड़कर पिछले 7 दिनों में दोनों मैटल के भाव नीचे आए हैं। गुरुवार (7 नवंबर) को गोल्ड 1650 से 1790 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 78,560 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 72,000 रु. है। गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 3000 रुपए लुढ़कीं
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) गुरुवार को 3000 रुपए टूट गए। अभी एक किलोग्राम चांदी की कीमत 93,000 रुपए है। दिवाली के बाद से अब तक 7 दिनों में सिल्वर 7000 रुपए तक सस्ती हुई है। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,02,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट आई है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 15 डॉलर टूटकर 2661 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। जबकि 30 अक्टूबर को सोना 2813 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी मंदी देखी जा रही है। यह 31.11 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी भी 34.04 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बना चुकी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें