शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
मार्च के पहले दिन जोरदार झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, अब इतने बढ़े दाम
01 मार्च, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मार्च के पहले दिन जोरदार झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, अब इतने बढ़े दाम

मार्च के पहले दिन जोरदार झटका, एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, अब इतने बढ़े दाम

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

आज पहली मार्च है, यानी नए साल के तीसरे महीने का पहला दिन। एक मार्च को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि तेल विपणन कंपनियों (OMC-ऑयल मार्केटिंग कंपनी) ने कीमतों में इजाफा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में किया है। कंपनियों ने शुक्रवार को कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए मूल्य संशोधन की घोषणा की। बताया कि 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और नई दरें आज 1 मार्च से प्रभावी हैं।

अब कितने में मिलेगा कॉमर्शियल सिलेंडर?
कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत अब 1,795 रुपए होगी। वहीं, कोलकाता में 1,911 रुपये, मुंबई में 1749 रुपये और चेन्नई में 1960.50 रुपए में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेगा। 

दूसरी बार बढ़ा कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस साल दूसरी बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले 1 फरवरी को जब सरकार ने अपना अंतरिम बजट पेश किया था, उसी दिन 14 रुपए दाम बढ़ाए गए थे। फिलहाल, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। कॉमर्शियल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर दोनों के लिए मासिक संशोधन आम तौर पर प्रत्येक महीने के पहले दिन होता है। स्थानीय टैक्स के कारण घरेलू रसोई गैस की कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें