
बदलते समय के साथ अब नौकरी के तौर तरीके में भी बदलाव आ गया है। कोरोना काल के बाद से कामकाज में भारी बदलाव देखने को मिला है। अगर आपके अंदर टैलेंट है तो फिर काम की कोई कमी नहीं है। प्रतिभाशील लोगों के सामने काम करने के लिए एक नई खिड़की खुल जाती है। अगर आप भी कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनकर लोग मोटी कमाई कर रहे हैं। अगर आप सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं तो इसका इस्तेमाल प्रोफेशनल तरीके से जरूर करें। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्रांड एंडोर्समेंट करके कमाई की जा सकती है। हालांकि इसके लिए फॉलोअर्स का स्ट्रांग बेस होना बेहद जरूरी है। ताकि लोग आप पर भरोसा कर सकें।
ऐसे बने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनने के लिए आपको अपनी क्रिएटिविटी पर पूरा ध्यान देना होगा। इनफ्लुएंसर बनने के लिए आपको अपनी स्पेशलिटी को पहचानना होगा। एक फिक्स प्रोग्राम के तहत काम करना होगा। धीरे-धीरे आपकी स्पेशलिटी लोगों को आकर्षित करेगी और आपके फॉलोवर्स की संख्या लाखों तक पहुंच जाएगी।
सही प्रोफाई फ़ोटो का करें चयन
फेसबुक अकाउंट पर लाइक बढ़ाने के लिए कवर और प्रोफाइल फोटो को सही तरीके से चुनना चाहिए। अगर आपका बिजनेस पेज है तो प्रोफाइल फोटो पर अपना लोगों लगाए, लेकिन कवर फोटो के साथ क्रिएटिविटी कर सकते हैं।
कंटेंट पर करें फोकस
सोशल मीडिया पर लाइक्स फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको अपने कंटेंट पर खास तौर से ध्यान देना होगा। मान लीजिए कि घर में जैसे न्यूज़ पेपर आता है, आप उसका बिज़नेस पेज खोलते हैं। आप जानना चाहते हैं कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में क्या हुआ कौन सी कंपनी ने कार या बाइक का नया मॉडल लॉन्च किया है। बस यही नॉलेज आपको सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बना देगी। आपको सिर्फ इतना करना है कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों के साथ अपनी नॉलेज शेयर करना है। आप चाहे तो लॉन्च होने वाले नए मॉडल की समीक्षा भी कर सकते हैं, लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि पोस्ट करने के नाम पर कुछ भी पोस्ट ना करते रहे। ऐसा करने से आपकी क्रेडिबिलिटी पर सवाल उठाए जा सकते हैं।
बढ़ेगी आप की कमाई
जैसे ही आपका ऑडियंस बेस बढ़ेगी वैसे ही कई कंपनी आप से प्रचार के लिए खुद आपके पास चलकर आएगी। अपनी कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए आपको पैसे देगी। आपको अपने कंटेंट से भी पैसे मिलेंगे। यानीकि आप के वीडियोस और पोस्ट पर जितने लाइक्स और कमेंट आएंगे उसने ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर खुद का प्रोडक्ट भी प्रमोट कर सकते हैं। बता दें कि यूट्यूब पर कुछ लोग ऐसे हैं जो कमाई तो वीडियो बनाकर ही करते हैं, लेकिन ये वीडियो उनके खुद के नहीं होते हैं। लोग कई ओरिजिनल वीडियोस में से छोटे-छोटे क्लिपिंग्स निकाल लेते हैं और इन्हें अपनी आवाज में अपनी यूनिक म्यूजिक के साथ यूट्यूब पर अपने चैनल के साथ अपलोड करते हैं। ऐसे में यूट्यूब इन्हें ओरिजिनल वीडियोस की तरह ही काउंट करता है। ये तरीका भी काफी पॉपुलर हो रहा है और अगर आप अब तक इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

