
अगर आपको लगता था कि दुनिया के अमीरों की रेस में अब कुछ नया नहीं होगा, तो इलॉन मस्क ने फिर सबको चौंका दिया है। महज एक दिन में 84 अरब डॉलर की छलांग लगाकर दुनिया के सबसे अमीर शख्स माने जाने वाले इलॉन मस्क ने अपनी कुल संपत्ति 850 बिलियन डॉलर के पार पहुंचा दी है। यह रकम भारत के कई पड़ोसी देशों की GDP से भी ज्यादा है।
फोर्ब्स का दावा: इतिहास के सबसे रईस बने मस्क
दुनिया की नामी मैगजीन Forbes के मुताबिक इलॉन मस्क अब इतिहास के सबसे अमीर इंसान बन चुके हैं। उनकी नेटवर्थ में यह जबरदस्त उछाल उनकी दो बड़ी कंपनियों – SpaceX और xAI – के आपस में मर्ज होने की वजह से आया है। पिछले सिर्फ 4 महीनों में मस्क की संपत्ति करीब 70% बढ़ चुकी है। अक्टूबर 2025 में जहां उनकी दौलत 500 बिलियन डॉलर थी, वहीं अब यह 850 बिलियन डॉलर को पार कर चुकी है।
कई देशों की GDP से भी ज्यादा दौलत
इलॉन मस्क की मौजूदा संपत्ति पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों की GDP से भी ज्यादा बताई जा रही है। इतना ही नहीं, यह रकम भारत के टॉप 40 अरबपतियों की कुल वेल्थ से भी आगे निकल गई है।
SpaceX और xAI का महाविलय, बनी $1.25 ट्रिलियन की कंपनी
मस्क की रॉकेट बनाने वाली कंपनी SpaceX ने उनकी ही एआई स्टार्टअप xAI को खरीद लिया है। इस मर्जर के बाद बनी नई सुपर कंपनी की कुल वैल्यू करीब $1.25 ट्रिलियन आंकी गई है।
मर्जर से पहले:
SpaceX में मस्क की 42% हिस्सेदारी थी – वैल्यू $336 बिलियन
xAI में 49% हिस्सेदारी – वैल्यू $122 बिलियन
मर्जर के बाद:
नई कंपनी में मस्क की 43% हिस्सेदारी – जिसकी कीमत करीब $542 बिलियन हो गई है
इसी वजह से उनकी नेटवर्थ में एक झटके में $84 बिलियन का इजाफा हुआ।
4 महीनों में 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इलॉन मस्क ने अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच लगातार बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं—
अक्टूबर 2025: पहले इंसान बने जिनकी नेटवर्थ $500 बिलियन पार हुई
15 दिसंबर 2025: SpaceX की वैल्यू बढ़ने से $600 बिलियन क्लब में पहुंचे
19 दिसंबर 2025: टेस्ला स्टॉक ऑप्शंस बहाल होने के बाद $700 बिलियन पार
जनवरी 2026: SpaceX–xAI मर्जर से दौलत 850 बिलियन डॉलर के ऊपर
दूसरे अमीरों से कई गुना आगे
आज की तारीख में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति Larry Page हैं, जिनकी नेटवर्थ करीब 281 बिलियन डॉलर बताई जाती है। इलॉन मस्क उनसे लगभग 578 बिलियन डॉलर ज्यादा अमीर हैं। जिस तेजी से उनकी संपत्ति बढ़ रही है, एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि मस्क जल्द ही दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ यानी 1000 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति वाले इंसान बन सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

