N
डेस्क रिपोर्टर
सेफर इंटरनेट डे 2022 पर मेटा (फेसबुक) ने भारत में अपने प्लेटफार्म पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई सारे सेफ्टी फीचर्स पेश किए हैं। मेटा ने वुमन सेफ्टी हब भी पेश किया है, जो कि हिंदी समेत अन्य 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। सेफ्टी हब में महिलाओं को फेसबुक पर सुरक्षित रहने के टिप्स दिए जाएंगे। इसके लिए उन्हो कई स्पेशल टूल भी मिलेंगे।
फेसबुक इंडिया के हेड ऑफ पॉलिसी प्रोग्राम एंड आउटरीच मधु सिंह सिहोरी ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में मीडिया को बताया कि हमारे सभी प्लेटफार्म पर एक सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव बनाने और पेस्ट करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने यूजर्स की सुरक्षा के लिए कई सारे टूल पेश किए हैं। आगे भी हम यूजर्स की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन टूल पेश करेंगे खास महिलाओं के लिए।
इंस्टाग्राम फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी मैनेजर नताशा जोक ने बताया कि मिटाने StopNCII.org भी लॉन्च किया है। इस प्लेटफार्म का मकसद किसी की सहमति के बिना उसकी तस्वीर को वायरल और शेयर होने से रोकना है। यह प्लेटफार्म पीड़ितों को कई सारे टूल देता है, जिसकी मदद से वह शिकायत कर सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

