शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
बिल गेट्स को पीछे छोड़ देंगे गौतम अडानी, मुकेश अंबानी दुनिया के 10 शीर्ष अमीरों की सूची से बाहर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बिल गेट्स को पीछे छोड़ देंगे गौतम अडानी, मुकेश अंबानी दुनिया के 10 शीर्ष अमीरों की सूची से बाहर

बिल गेट्स को पीछे छोड़ देंगे गौतम अडानी, मुकेश अंबानी दुनिया के 10 शीर्ष अमीरों की सूची से बाहर

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। गौतम अडानी की संपत्ति जिस रफ्तार से बढ़ रही है उससे लगता है कि जल्द ही वो बिल गेट्स को पीछे छोड़ देंगे। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की संपत्ति में आई गिरावट के चलते वो दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। उनकी नेटवर्क घटकर अब 86.1 अरब डॉलर रह गई है, जबकि भारत और एशिया के सबसे अमीर गौतम अडानी ने पांचवें स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत की है। 


टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 214 अरब डॉलर नेटवर्क के साथ दुनिया के शीर्ष अरबपति की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। इसके बाद 133 अरब डालर की संपत्ति के साथ जेब बेजोस दूसरे और फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ड 128 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है। माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स 114 अरब डॉलर की नेटवर्क के साथ सूची में चौथे स्थान पर है। भारत के गौतम अडानी अब 110 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर है। लैरी पेज 103 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर है। गूगल के सर्गेई ब्रिन 99.2 अरब डालर के साथ सातवें स्थान पर, वॉरेन बफेट 96.5 अरब डॉलर के साथ आठवें, माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर 90 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर है। दसवें स्थान पर लैरी एलिसन है, इनकी नेटवर्थ 87 अरब डॉलर है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें