शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
चांदी के आगे सोना और सेंसेक्स सब फेल! मई में दिया 11 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
20 मई, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चांदी के आगे सोना और सेंसेक्स सब फेल! मई में दिया 11 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

चांदी के आगे सोना और सेंसेक्स सब फेल! मई में दिया 11 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। निवेशकों के लिए साल 2024 काफी अच्छा साबित हो रहा है। बीते दिनों सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। इस बीच बिटकॉइन की कीमत भी बढ़ी थी। सेंसेक्स में भी पिछले महीनों में काफी उछाल देखा गया है। लेकिन इस महीने यानी मई में चांदी ने सबको पीछे छोड़ दिया है। चांदी ने इस महीने 11 फीसदी से ज्यादा का बंपर रिटर्न दिया है। निवेशकों का शानदार मुनाफा हुआ है। चांदी के आगे इस महीने सोना, सेंसेक्स और बिटकॉइन सब फीके नजर आ रहे हैं। चांदी में बंपर उछाल आया है। चांदी की कीमतें रेकॉर्ड हाई पर पहुंच चुकी हैं। बीते शुक्रवार को चांदी के भाव 90 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकल गए थे। इस दौरान चांदी का भा 90,391 रुपये रहा था। आईए आपको बताते हैं इस महीने चांदी ने कैसे निवेशकों को मालामाल किया है।


लगातार बढ़ रहे भाव

मई में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 566 अंक या 0.75% लुढ़का है। वहीं चांदी में करीब 11.29% या 9,580 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा की उछाल आई है। चालू महीने के पहले पखवाड़े में चांदी की तेजी 2024 में अब तक दर्ज की गई बढ़त का लगभग 60% है। यह 21% या 16,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया है। शुक्रवार को MCX पर जुलाई चांदी वायदा 90,391 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वहीं इसके उलट मई में सेंसेक्स की शुरुआत 74,482.78 से हुई और शुक्रवार, 17 मई को 73,917.03 पर बंद हुआ है। इस अवधि में सोने में 4.45% या 3,135 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है और इस साल-दर-साल इसकी वृद्धि 16.38% या 10,359 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं बिटकॉइन, जो चांदी और सोने से पीछे है, ने इसी अवधि में 4% या 2,605 डॉलर की बढ़त के साथ सेंसेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है।


अभी और आएगा उछाल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी आने वाले महीनों में यह तेजी जारी रह सकती है। वहीं कीमतों में बीच-बीच में सुधारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। दरअसल अमेरिकी फेड वर्ष की दूसरी छमाही में ब्याज दरों में कटौती करेगा। वहीं डॉलर सूचकांक में कमजोरी से चांदी में निवेश मांग बढ़ सकती है।चीन से दूसरी छमाही में औद्योगिक मांग में सुधार आने की उम्मीद है और अप्रैल में 6.7% की नवीनतम औद्योगिक उत्पादन वृद्धि से लगता है कि इस वर्ष चांदी में तेजी बरकरार रहेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें