शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
सोना-चांदी लगातार छठे दिन धड़ाम, सिल्वर 70 हजार से नीचे फिसली; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस
14 नव, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सोना-चांदी लगातार छठे दिन धड़ाम, सिल्वर 70 हजार से नीचे फिसली; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

सोना-चांदी लगातार छठे दिन धड़ाम, सिल्वर 70 हजार से नीचे फिसली; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

दिवाली पर ऑलटाइम हाई पर पहुंचने के बाद सोना-चांदी के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। गुरुवार (14 नवंबर) को गोल्ड 1100 से 1200 रुपए तक सस्ता हुआ है। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 75,650 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 69,350 रु. है।


पिछले 9 नवंबर से अब तक 6 दिनों में सोना 3820 रु. और सिल्वर 4500 रु. नीचे आई है। गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 1500 रुपए लुढ़के
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) गुरुवार को 1500 रुपए नीचे आए। अभी एक किलोग्राम चांदी के दाम 89,500 रुपए है। 9 नवंबर के बाद पिछले 6 दिनों में सिल्वर 4500 रुपए तक नीचे गिरी है। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 99,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 22.40 डॉलर टूटाकर 2564 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड कर रहा है। जबकि 30 अक्टूबर को सोना 2813 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी बुरी तरह गिरी हैं और यह 30.20 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी भी 34.04 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बना चुकी है।


शहर

भाव (14 नवंबर)

भाव (13 नवंबर)

अंतर

दिल्ली    

69,500

70,600

(-1100)

मुंबई

69,350

70,450

(-1100)

चेन्नई      

69,350

70,450

(-1100)

कोलकाता

69,350

70,450

(-1100)

हैदराबाद           

69,350

70,450

(-1100)

बेंगलुरु    

69,350

70,450

(-1100)

पुणे     

69,350

70,450

(-1100)

अहमदाबाद

69,400

70,500

(-1100)

लखनऊ      

69,500

70,600

(-1100)

भोपाल

69,400

70,500

(-1100)

इंदौर

69,400

70,500

(-1100)

रायपुर

69,350

70,450

(-1100)

बिलासपुर      

69,350

70,450

(-1100)

चंडीगढ़       

69,500

70,600

(-1100)

जयपुर

69,500

70,600

(-1100)

पटना

69,400

70,500

(-1100


जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें