
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक समय 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहे सोने के भाव अब लुढ़क गए हैं। गोल्ड की कीमतों में आने वाले समय में और गिरावट हो सकती है। पिछले दिनों सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि खरीदारी से पहले एक बार इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार को 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 62,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोना आज सुबह 62,215 रुपये के भाव पर खुला था। वहीं 5 जून 2024 को डिलीवरी वाला सोना आज लुढ़कर 62,498 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
क्या है चांदी की कीमत
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी बुधवार को 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 68,798 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 3 मई 2024 को डिलीवरी वाली चांदी लुढ़कर 70,588 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

