
अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। आज यानी 15 दिसंबर को सोने के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोने की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।
सोना पहुंचा ऑल टाइम हाई पर
IBJA के अनुसार आज 10 ग्राम सोने की कीमत 732 रुपए बढ़कर 1,33,442 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले सोना 1,32,710 रुपए पर कारोबार कर रहा था। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
चांदी के दाम में गिरावट
जहां सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया है, वहीं चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी की कीमत 2,958 रुपए गिरकर 1,92,222 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,95,180 रुपए प्रति किलो पर थी, जो इसका ऑल टाइम हाई था।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत (15 दिसंबर 2025)
24 कैरेट: ₹1,33,442 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,22,233 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: ₹1,00,082 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट: ₹78,064 प्रति 10 ग्राम
सोर्स: IBJA
देश के बड़े शहरों में सोने के भाव
दिल्ली: ₹1,34,880
मुंबई: ₹1,34,730
कोलकाता: ₹1,34,730
चेन्नई: ₹1,35,930
जयपुर: ₹1,34,880
भोपाल: ₹1,34,780
पटना: ₹1,34,780
लखनऊ: ₹1,34,880
रायपुर: ₹1,34,730
अहमदाबाद: ₹1,34,780
(24 कैरेट, प्रति 10 ग्राम | सोर्स: goodreturns)
अलग-अलग शहरों में सोने के रेट अलग क्यों होते हैं?
IBJA द्वारा जारी किए गए सोने के भाव में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग नजर आते हैं। IBJA के इन रेट्स का उपयोग RBI द्वारा सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के भाव तय करने में किया जाता है। इसके अलावा कई बैंक गोल्ड लोन के रेट भी इन्हीं कीमतों के आधार पर तय करते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

