
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार आज 9 जुलाई 2024 को हरे निशान में खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 146.83 अंक यानी 0.18% की बढ़त के साथ 80,107.21 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 30.45 अंक यानी 0.13% ऊपर 24,351.00 पर खुला।
निफ्टी में आज मारुति सुजुकी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सिप्ला, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले में शामिल रहे। वहीं, श्रीराम फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
बीते दिन तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 36.22 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 79,960.38 अंक पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 3.30 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,320.55 अंक पर बंद हुआ था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

