शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
ट्विटर पर ब्लू टिक चाहिए तो करना होगा 8 डॉलर का भुगतान
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ट्विटर पर ब्लू टिक चाहिए तो करना होगा 8 डॉलर का भुगतान

ट्विटर पर ब्लू टिक चाहिए तो करना होगा 8 डॉलर का भुगतान

N
डेस्क रिपोर्टर

सैन फ्रांसिस्को। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा ट्विटर के खरीदे जाने के बाद कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव 'ब्लू टिक' सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान को शामिल करने का है। मस्क ने ट्वीट करते हुए बताया कि अब ब्लू टिक के लिए यूजर्स को हर महीने 8 डॉलर यानी करीब 600 रुपये चुकाने होंगे। मस्क ने इसे लेकर लागातार कई ट्वीट किए। ब्लू टिक के चार्जेस को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी।


एलन मस्क ने इसके साथ ट्वीट के जरिए और भी जानकारियां दी हैं। मस्क ने बताय कि अगर कोई यूजर ब्लू टिक के 8 डॉलर दे रहा है तो उसे क्या-क्या दिया जाएगा। मस्क ने बताया ब्लू टिक वालों को रिप्लाई, सर्च और मेंशन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट करने की सुविधा दी जाएगी। विज्ञापन भी पहले के मुकाबले आधे ही होंगे। एलन मस्क ने आगे लिखा कि पेवॉल के जरिए पब्लिशर्स को हमारे साथ काम करने का मौका मिलेगा।


इससे पहले, यह सामने आई कि, कंपनी ने वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स से 19.99 डॉलर प्रति माह चार्ज करने की योजना बनाई थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें