शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
इन चार देशों में भारत से ज्यादा लोकप्रिय है ट्रेन, आधी से ज्यादा आबादी करती है सफर
10 सित, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
इन चार देशों में भारत से ज्यादा लोकप्रिय है ट्रेन, आधी से ज्यादा आबादी करती है सफर

इन चार देशों में भारत से ज्यादा लोकप्रिय है ट्रेन, आधी से ज्यादा आबादी करती है सफर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रेलवे को भारत की लाइफलाइन कहा जाता है। देश में रोजाना 13,000 से अधिक ट्रेन चलती हैं और 2.4 करोड़ लोग सफर करते हैं। लेकिन आबादी के अनुपात के हिसाब से देखा जाए तो दुनिया में चार देशों में रेलवे से सफर करने वालों की संख्या हमसे ज्यादा है। Statista के मुताबिक भारत में 53% लोग लोकल रेलवे में सफर करते हैं। यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड इस लिस्ट में टॉप पर हैं। इस देश में 67% आबादी लोकल ट्रेन में सफर करती है। यूके में यह संख्या 56%, सिंगापुर में 56% और जर्मनी में 56% है। यानी इन देशों में लोकल रेलवे में सफर करने वालों की तादाद हमसे ज्यादा है। यह आंकड़ा पिछले साल लोकल रेल में सफर करने वाले लोगों का है।


रेलवे की शुरुआत यूरोप से हुई थी और वहां यह अब भी ट्रांसपोर्टेशन का सबसे लोकप्रिय साधन है। स्विट्जरलैंड, यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली, स्वीडन और चेक रिपब्लिक में 50 फीसदी से ज्यादा लोग लोकल रेलवे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फ्रांस, मोरक्को और चीन जैसे देशों में हाई स्पीड ट्रेनों के बावजूद कम ही लोग रेलवे से सफर करना पसंद करते हैं। चीन में हाई-स्पीड नेटवर्क दुनिया में सबसे बड़ा है। अमेरिका में केवल 15 फीसदी लोग ट्रेन से सफर करते हैं जबकि ब्राजील में यह आंकड़ा 17 फीसदी, मेक्सिको में 13 फीसदी और कोलंबिया में आठ फीसदी है।


भारत का हाल

एशिया की बात करें तो यहां सिंगापुर में सबसे ज्यादा 56% लोग रेलवे से सफर करना पसंद करते हैं। सिंगापुर एक छोटा देश है। उसके बाद भारत का नंबर है। भारत में 53% लोग ट्रेन से सफर करते हैं। देश में रोजाना 13,000 से ज्यादा ट्रेन चलती है और करीब 2.4 करोड़ से लोग सफर करते हैं। देश के कई शहरों में अब मेट्रो ट्रेन शुरू हो चुकी है। इसी तरह ताइवान में 50 फीसदी और जापान में 47 फीसदी लोगों का पसंदीदा ट्रांसपोर्ट रेलवे है। ऑस्ट्रेलिया में 49 फीसदी लोग ट्रेन से आना-जाना पसंद करते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें