शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने भारत के गौतम अडानी, 11 लाख करोड़ पहुंची नेटवर्थ
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने भारत के गौतम अडानी, 11 लाख करोड़ पहुंची नेटवर्थ

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने भारत के गौतम अडानी, 11 लाख करोड़ पहुंची नेटवर्थ

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारतीय अरबपति गौतम अडानी 137.4 अरब डॉलर करीब 11 लाख करोड रुपए की नेटवर्क के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के टॉप 3 में शामिल हुआ है। अब वह रैंकिंग में केवल मस्क और बेजोस से पीछे हैं। 


टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क 215 बिलीयन डॉलर की नेटवर्क के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर है। बेजोस 153 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। अडानी टॉप टेन लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय है। 91.9 अरब डॉलर (7.3 लाख करोड रुपए) की नेटवर्क के साथ रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11 वे स्थान पर है। 


पिछले महीने अडानी चौथे सबसे अमीर बने थे। उन्होंने बिल गेट्स को पछाड़ा था। अडानी ने अकेले 2022 में अपनी नेटवर्क में जुड़े हैं। यह किसी भी कारोबारी से 5 गुना ज्यादा है। उन्होंने पहली बार फरवरी में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पीछे छोड़ा था। अडानी 4 अप्रैल को सेंटिबिलियानेयर्स में शामिल हुए थे। 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा नेटवर्क वाले व्यक्तियों को सेंटिबिलियानेयर्स कहा जाता है। 1 साल पहले अप्रैल 2021 में अडानी की नेटवर्क 57 अरब डॉलर थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें