शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
2030 तक 4 हजार डॉलर पहुंच जाएगी भारत की प्रति व्यक्ति आय, जल्द बनेगा 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
2030 तक 4 हजार डॉलर पहुंच जाएगी भारत की प्रति व्यक्ति आय, जल्द बनेगा 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था

2030 तक 4 हजार डॉलर पहुंच जाएगी भारत की प्रति व्यक्ति आय, जल्द बनेगा 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2030 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय 70 प्रतिशत बढ़कर 4,000 डॉलर तक पहुंच जाएगी, जो कि वित्त वर्ष 2023 में 2450 डॉलर प्रति व्यक्ति है। इससे भारत की जीडीपी को भी बड़ा सहारा मिलेगा और करीब 6 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। इस दौरान भारत की जीडीपी का आधे से अधिक हिस्सा घरेलू उपभोग से आएगा।


20 सालों में भारत की प्रति व्यक्ति आय में तेजी से इजाफा हुआ है। यह 2001 में 460 अमेरिकी डॉलर थी, जो 2011 में बढ़कर 1413 डॉलर और 2021 में 2150 डॉलर हो गई है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने एक सप्ताहांत रिपोर्ट में कहा कि भारत का निर्यात आने वाले वर्षों में तेजी से देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगा। 2030 तक इसके 2.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है, जोकि वित्त वर्ष 2022-23 में 1.2 ट्रिलियन डॉलर था। जब भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 3.5 ट्रिलियन डॉलर का था। इस रिपोर्ट में माना गया है। कि भारत की नॉमिनल जीडीपी यहां से 10 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस दौरान भारत में घरेलू उपभोग भी तेजी से बढ़ेगा और यह 2030 तक 3.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में 2.1 अरब डॉलर है। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अगले कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की हो जाए, जो इसे अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। फिलहाल जापान तीसरे और जर्मनी चौथे स्थान पर है।


ये राज्य रहेंगे सबसे आगे

भारत तेजी से उच्च मध्यम आय वर्ग वाले देश के रूप में उभर रहा है। 2030 तक तेलंगाना, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और आंध्र प्रदेश से देश की 20 प्रतिशत जीडीपी आएगी और 2030 तक इन राज्यों की प्रति व्यक्ति आय 6000 डॉलर के करीब होगी। यूपी, बिहार में 2030 के बाद भी प्रति व्यक्ति आय 2000 डॉलर से नीचे रहेगी ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें