
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskमुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर की कई कंपनियां अब हफ्ते में 4 दिन के काम का प्रस्ताव रख रही है और अब एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया है कि भारत में भी ज्यादातर कंपनियां इस के सपोर्ट में है या कहें तो शत प्रतिशत एम्प्लाईज और एंपलॉयर्स दोनों ही इस मॉडल के पक्ष में दिखे।
भारतीय एंपलॉयर्स का मानना है कि इस मॉडल को अपनाने पर स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद मिलेगी। एचआर सॉल्यूशंस जीनीयस कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट के मुताबिक सर्वे में शामिल 60 फ़ीसदी से अधिक एम्पलॉइस इस बात से स्ट्रांग्ली सहमत है कि 4 वर्किंग डेज वाला मॉडल कंपनी के ओवरऑल मोराल को बढ़ाने में सफल होगा और जॉब संतुष्टि व प्रोफेशनल पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाने में मदद मिलेगी। इस मॉडल से तनाव को कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि 27 फ़ीसदी का मानना है कि वो इस मॉडल से कंपनी की उत्पादकता को लेकर पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते हैं। शेष 11 फ़ीसदी का मानना है कि इससे ना तो कुछ खास सुधार दिखेगा और ना ही यील्ड दिखेगा
100 फ़ीसदी एंप्लाइज 4 दिनों के वर्किंग मॉडल के पक्ष में
यह रिपोर्ट देश भर के 1113 एंप्लाइज और एंपलॉयर्स के बीच कराए गए ऑनलाइन सर्वे पर आधारित है। ये सर्वे 1 फरवरी से 7 मार्च के बैंकिंग व फाइनेंस, कंस्ट्रक्शन व इंजीनियरिंग, एजुकेशन, एफएमसीजी, हॉस्पिटैलिटी, एचआर सॉल्यूशंस, आईटी, आईटीआईएस, बीपीओ, लॉजिस्टिक, मैन्युफैक्चरिंग, मीडिया और तेल व गैस सेक्टर एम्पलॉयर्स और एम्पलाईज के बीच किया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

