शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
भारतीय धनकुबेर गौतम अडानी ने कि बिल गेट्स की बराबरी, 1 दिन में कमाई सबसे अधिक संपत्ति
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारतीय धनकुबेर गौतम अडानी ने कि बिल गेट्स की बराबरी, 1 दिन में कमाई सबसे अधिक संपत्ति

भारतीय धनकुबेर गौतम अडानी ने कि बिल गेट्स की बराबरी, 1 दिन में कमाई सबसे अधिक संपत्ति

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारतीय धनकुबेर गौतम अडानी संपत्ति के मामले में नित्य नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। संपत्ति के मामले में अब अडानी ने दुनिया के चौथे अरबपति बिल गेट्स की बराबरी कर नई उपलब्धियां हासिल की है। इस साल गौतम अडानी पहले एशिया के सबसे अमीर शख्स बने और अब दुनियाभर के अरबपतियों में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 


1 दिन में कमाए 6.31 बिलियन डॉलर

ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक अब उनकी संपत्ति बिल गेट्स के बराबर हो गई है, जो कि चौथे स्थान पर है। गौतम अडानी की कुल संपत्ति 125 बिलियन डॉलर है। बिल गेट्स की संपत्ति भी 125 बिलिया। डॉलर की है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक 24 घंटे में अडानी की संपत्ति 6.31 बिलियन डॉलर बढ़ी है, जो कि दुनिया के सभी अरबपतियों से अधिक है। 1 दिन में अदानी की संपत्ति 48 हजार करोड़ रुपए बढ़ी है। 


इस साल सबसे अधिक कमाई वाले अरबपति

इस साल की बात करें तो दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली अरबपतियों की लिस्ट में नंबर वन पर गौतम अडानी पहुंच गए हैं। इस साल अब तक उनकी कमाई 48.3 बिलियन डॉलर रही है। गौतम अडानी की संपत्ति में यह उछाल शेयर बाजार में लिस्टेड उनकी सभी कंपनियों के शेयर है, जो कि इस समय शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। अडानी ग्रुप की सभी लिस्टिंग कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ के पार कर गया है।


अडानी विल्मर ने दिखाया दम

अडानी विल्मर ने निवेशक 4 महीने के भीतर ही मालामाल हो गए। एक अडानी विल्मर ने लिस्टिंग डे से लेकर अब तक 3 गुना के करीब रिटर्न दिया है। अदानी विल्मर के शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार में 842.90 रुपए के स्तर पर पहुंच कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया। बता दे अडानी विल्मर के शेयर 8 फरवरी को 221 रुपए डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे। रिटर्न देने के मामले में दूसरे नंबर पर अडानी पावर के शेयर है। कंपनी के शेयर ने इस साल 2022 में अब तक 198.05 फ़ीसदी का रिटर्न दिया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें