शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 130 अंक नीचे खुला, निफ्टी 18467.50 के स्तर पर खुला
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 130  अंक नीचे खुला, निफ्टी 18467.50 के स्तर पर खुला

सप्ताह के पहले दिन गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 130 अंक नीचे खुला, निफ्टी 18467.50 के स्तर पर खुला

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (28 नवंबर 2022, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 130  अंक नीचे खुला और फिलहाल यह 115.70 अंकों यानी कि 0.19% की ​तेजी के साथ 62,409.34 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18,500 पर खुला और फिलहाल 35.50 अंक यानी कि 0.19% की तेजी के साथ 18,548.25 के स्तर पर कारोबार ​कर रहा है।  

आपको बता दें कि, बीते सत्र (25 नवंबर 2022, शुक्रवार) में बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 53.53 अंक यानी कि 0.09% की गिरावट के साथ 62219.15 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 16.60 पॉइंट यानी कि 0.09% की गिरावट के साथ 18467.50 के स्तर पर खुला था। 

जबकि शाम को बंद होते समय बाजार सपाट स्तर पर देखा गया था। इस दौरान सेंसेक्स 20.96 अंक यानी कि 0.034% की बढ़त के साथ 62,293.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 28.65 पॉइंट यानी कि 0.16% की बढ़त के साथ 18,512.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें