
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बढ़ती महंगाई के बीच किचन का बजट लगातार बढ़ते जा रहा है। खाने के तेल पहले से महंगे हैं और अब मसालों के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। 2022 में अब तक हल्दी, जीरा और धनिया 25% तक महंगे हुए हैं। 1 साल पहले के मुकाबले इन मसालों के भाव 71% तक बढ़ गए हैं। 15 जनवरी से हल्दी की आवश्यकता शुरू हो गई है। फिर भी 2022 में अब तक इसके दाम घटने की जगह 5% बढ़े हैं।
हालांकि तेजी की रफ्तार कम हुई है। जनवरी के शुरुआती हफ्ते में इसने 25% तक तेजी दिखाई थी। केडिया एडवाइजरी के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक जिले में 25% और धनिया में 23% से ज्यादा उछाल आया है।
मार्च में मिल सकती है थोड़ी बहुत राहत
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि मसाले अभी महंगे ही रहेंगे। मार्च से जीरा और धनिया की नई फसलों की आवक शुरू होने पर तेजी कुछ थम सकती है। उसके बाद उछाल आएगा। अगले 6 महीने में हल्दी 12500 रुपए जीरा 25000 रुपए और धनिया 18000 रुपए प्रति क्विंटल तक जा सकता है। यानी इसमें 24 से 66 फ़ीसदी तक उछाल की संभावना है।
भारत से चावल आयात करेगा श्रीलंका
श्रीलंका ने घरेलू बाजार में चावल की कीमत को स्थिर करने के लिए भारत और म्यांमार से 4 लाख टन चावल आयात करने का फैसला किया है। व्यापार मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव गिल्मा दहनायके ने कहा मंत्रालय भारत से 3 लाख टन और म्यांमार से 1 लाख टन चावल आयात करने के लिए कदम उठा रहा है। खबरों के अनुसार व्यापार मंत्रालय ने श्रीलंकाई बाजार में चावल की कीमत को स्थिर रखने के लिए चावल के आयात का फैसला लिया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

