N
डेस्क रिपोर्टर
यूजर्स को जल्द ही अपने इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया अकाउंट के लिए पैसे देने पड़ेंगे। इंस्टाग्राम जल्द ही एक नए सब्सक्रिप्शन फीचर लाने वाला है। जिसमे यूजर्स को कंटेंट एक्सेस करने के लिए हर महीने 89 रुपए देने होंगे। कंपनी का मानना है कि इससे इंस्टाग्राम के इंफ्लूएंसर्स और क्रिएटर्स को फायदा मिलेगा, पर कंपनी ने अभी इस पेड फीचर के बारे में ऑफिशियल पॉलिसी जारी नहीं की है।
टेक क्रंच की रिपोर्ट कि माने तो इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन इन-ऐप खरीदने के तहत एपल ऐप स्टोर पर लिस्टेड है। जिसमे इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कैटेगरी को तैयार किया गया है। फिलहाल अभी यहां 89 रुपए प्रति महीना ये चार्ज दिख रहा है। जब यूजर्स के लिए इसे लाएंगे तो इसमें बदलाव भी हो सकते हैं।
इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन को लेकर टिप्स्टर Alessandro Paluzzi (@alex193a) ने कुछ ट्वीट किए हैं। इनकी मानें तो इंस्टाग्राम सब्सक्राइब अभी बटन की टेस्टिंग कर रहा है, जो क्रिएटर्स की प्रोफाइल पर शो होगा साथ ही सभी कंटेंट क्रिएटर्स को ये भी ऑप्शन मिलेगा कि वो अपना सब्सक्रिप्शन चार्ज निश्चित कर सकें।
कहा जा रहा है कि सब्सक्रिप्शन के बाद ही यूजर्स इंस्टाग्राम में अपने पसंदीदा क्रिएटर्स का कंटेंट देख पाएंगे। जो भी इंस्टाग्राम यूजर 89 रुपए का सब्सक्रिप्शन लेगा उन्हे एक बैज दिया जाएगा, जिसमे वो कोई कमेंट या मैसेज करेंगे तो ये बैज वो यूजर नेम के सामने दिखाई जाएगी। इससे सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर की पहचान हो जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

