मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में अब निवेश करने का ट्रेंड तेजी के साथ बदलते जा रहा है। बैंक के कम ब्याज दर देने के कारण लोग दूसरे निवेश विकल्पों की तरफ तेजी से जा रहे है। इनमें से जो सबसे ज्यादा और पसंदीदा क्षेत्र बन कर उभरा है वो है म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार। खास तौर से म्यूचुल फंड में इंवेस्टमेंट तेजी से बढ़ते जा रहा है। बीते 10 साल की बात करें तो म्यूचुअल फंड में इंवेस्टमेंट पांच गुना तक बढ़ गया है। हर साल तेजी के साथ नए एसपीआई (Systematic Investment Plan) ओपन हो रहे हैं।
इसे भी पढ़े : कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली आज जयपुर में
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का औसत असेट अंडर मैनेजमेंट 30 November 2011 में AUM केवल 6.82 लाख करोड़ रुपए ही था। पर अब यह बढ़कर कुल 37.34 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इसने 10 सालों में पांच गुना से अधिक की बढ़त की है। बीते साल नवंबर तक इसका AUM 30 लाख करोड़ रुपए तक था। मतलब एक साल में यह 7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ा है।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में दिसंबर के पहले 10 दिन में मिले 152 संक्रमित
SIP में लगातार बढ़ रहा है निवेश
अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में Systematic Investment Plan में 486 करोड़ रुपए ज्यादा आए ही। महीने में निवेश की रकम को SIP कहा जाता है। यह सिर्फ सेगमेंट इक्विटी में ही निवेश करता है। हाईब्रिड फंड में लोग लगातार निवेश कर रहे हैं। इसमें से बैलेंस एडवांटेज फंड कैटिगरी लोगो का सबसे पसंदीदा है। यह कैटिगरी कम से कम भाव पर शेयर्स खरीदती है और ज्यादा भाव में बेचती है। नवंबर महीने में इसमें 6,094 करोड़ रुपए आए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

