शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
Paytm होने वाला है बंद? अफवाहों को छोड़कर यहां जानें पूरी सच्चाई
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Paytm होने वाला है बंद? अफवाहों को छोड़कर यहां जानें पूरी सच्चाई

Paytm होने वाला है बंद? अफवाहों को छोड़कर यहां जानें पूरी सच्चाई

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

RBI की तरफ से हाल ही में किए गए बदलाव की वजह से Paytm Payment Bank प्रभावित होगा। इसके बाद Paytm को लेकर बहुत सारी खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन अब कंपनी की तरफ से यूजर्स और मर्चेंट को क्लियर किया गया है। कंपनी का कहना है कि उनकी सर्विस इससे प्रभावित नहीं होने वाली है। पेटीएम का ऑफलाइन पेमेंट सॉल्यूशन पहले की तरह ही काम करता रहेगा। ऐसे में किसी को भी इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।


Paytm अपने सभी नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए काम भी कर रहा है। ऐसे में आपको भी इससे कोई परेशान होने की जरूरत नहीं है। तो चलिये आपको भी बताते हैं कि आखिर पेटीएम की ऑफलाइन सर्विस की लिस्ट में कौन-कौन सी सर्विस का नाम आता है।


Paytm की ऑफलाइन सर्विस

Paytm की तरफ से अपनी सभी सर्विस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। ऑफलाइन पेमेंट मोड पर भी कंपनी की तरफ से पूरा ध्यान दिया जा रहा है।


Paytm QR

पेटीएम क्यूआर स्कैन करने के बाद आपको पेमेंट करना आसान हो जाएगा। पेटीएम ऐप में जाने के बाद आप किसी क्यूआर को स्कैन करने के बाद उससे संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। इससे आपके लिए पेमेंट करना आसान होता है और इस पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।


Paytm Soundbox

Soundbox की मदद से भी आप पेमेंट कर सकते हैं। दुकानों पर आपने इसे देखा भी होगा। इसकी सर्विस भी पूरी तरह चलती रहेंगी और आपको इसके बारे में भी ज्यादा विचार करने की जरूरत नहीं है।


Paytm Card Machine

कार्ड मशीन की मदद से भी आप पेमेंट कर पाएंगे। खासकर मर्चेंट्स को इसे लेकर सोचने की जरूरत नहीं है। पेटीएम की ये सर्विस भी पूरी तरह वर्क करती रहेगी।


सीधे तौर पर आपको ये समझने की जरूरत है कि इसका प्रभाव केवल पेटीएम पेमेंट बैंक पर पड़ने वाला है। यूपीआई पेमेंट्स का इससे कुछ लेना-देना नहीं है। यानी आपकी पेमेंट्स पहले की तरह वर्क करती रहेंगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें