शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
लॉन्च हुई होंडा सिटी ई:एचईबी हाइब्रिड कार, 26.5 किलोमीटर का माइलेज, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनो से चलेगी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
लॉन्च हुई होंडा सिटी ई:एचईबी हाइब्रिड कार, 26.5 किलोमीटर का माइलेज, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनो से चलेगी

लॉन्च हुई होंडा सिटी ई:एचईबी हाइब्रिड कार, 26.5 किलोमीटर का माइलेज, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनो से चलेगी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। होंडा कार्स इंडिया ने नई सिटी ई:एचईबी को 19.4 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कहा कि सिटी ई:एचईबी हाइब्रिड इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी से लैस उसकी पहली कार है। 


नई जनरेशन होंडा सिटी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन से जुड़ा सेल्फ चार्जिंग टू-मोटर हाइब्रिड सिस्टम है, जो 126 पीएस की पीक पावर और 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है, वही स्टैंडर्ड पेट्रोल से चलने वाली सिटी ZX CVT 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का दावा करती है। इस कार को पेट्रोल कार की तरह तो चलाया ही जा सकता है साथ ही यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार की तरह भी चल सकती है और हाइब्रिड मूड में यानी पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पर साथ-साथ भी चल सकती है। 

सिटी ई:एचईबी तीन ड्राइविंग मोड ईवी ड्राइव, हाइब्रिड ड्राइवर और इंजन ड्राइव के साथ आती है। इसमें कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए है। जिसमे एंटी ब्रेकिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग सिस्टम, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे सेगमेंट-फर्स्ट एक्टिव सेफ्टी फीचर्स दे रही है। यह सब होंडा सेंसिंग सूट में बंडल किया गया है। सिटी ई:एचईबी हाइब्रिड में 6 एयर बैग ORVM माउंटेन कैमरा, मल्टी एंगल कैमरा, एक मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। इसमें होंडा लोगों पर ब्लू आउटलाइन एक टेलगेट-माउंटेड ई:एचईबी बैज, नई फॉग लाइट गार्निश, रियर पम्बर पर एक अपडेटेड डिफ्यूजर डिवाइस और एक बूट लीड स्पॉइलर शामिल है। सिटी ई:एचईबी पर इंटीरियर केबिन लेकआउट का एक समान रहता है। नई सिटी 37 कनेक्ट टीचर से भी लैस है, जिसमें एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ अपडेटेड 8.0नीच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा हाइब्रिड सेडान में एंबियंट लाइटिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ होंडा कनेक्ट का अपडेट वर्जन अमेज़न ईको, गूगल असिस्टेंट, स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन मिलता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें