शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी: अब आम आदमी को 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे
07 अप्रैल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी: अब आम आदमी को 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे

एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी: अब आम आदमी को 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आम जनता को झटका देते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह बढ़ी हुई दरें मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। इस घोषणा की जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी।


नई कीमतें इस प्रकार होंगी

पीएम उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को अब तक 500 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 550 रुपये में मिलेगा।

गैर-लाभार्थियों के लिए घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो गई है।


कीमत बढ़ाने के पीछे का कारण

मंत्री पुरी के अनुसार, यह कदम तेल विपणन कंपनियों को हुए 43,000 करोड़ रुपये के नुकसान की आंशिक भरपाई के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय की हर 2-3 सप्ताह में समीक्षा की जाएगी और यदि स्थिति में सुधार होता है, तो इसमें संशोधन संभव है।


पेट्रोल-डीजल पर असर नहीं

केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है। इसका उद्देश्य केवल तेल कंपनियों की आर्थिक स्थिति को स्थिर करना है।


जनता की जेब पर असर

गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की रसोई का बजट गड़बड़ा सकता है। खासकर गर्मियों में जब बिजली और पानी के खर्च भी बढ़ जाते हैं, ऐसे में रसोई गैस की महंगाई आम जनता पर अतिरिक्त दबाव बना रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें