शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
देश में खूब बिक रहीं लग्जरी कारें, लैम्बोर्गिनी ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा उछाल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
देश में खूब बिक रहीं लग्जरी कारें, लैम्बोर्गिनी ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा उछाल

देश में खूब बिक रहीं लग्जरी कारें, लैम्बोर्गिनी ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा उछाल

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। वाहन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, लग्जरी कारों की बिक्री में सबसे ज्यादा इजाफा साल 2020 से साल 2024 के दौरान देखा गया है। इस दौरान इन लग्जरी कारों की डिमांड में अचानक तेजी देखने को मिली है। साल 2020 से अब तक लग्जरी कारों की सेल 30 प्रतिशत बढ़ चुकी है। आईए जानते हैं किस लेग्जरी कार निर्माता की बिक्री में कितना इजाफा हुआ है।


लैम्बोर्गिनी : लैम्बोर्गिनी की बिक्री में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है। साल 2020 से अभी तक 269 लैम्बोर्गिनी बिकी हैं। इसकी बिक्री में 52 फीसदी का उछाल देखा गया है। लग्जरी कारों की बिक्री में अभी लैम्बोर्गिनी सबसे आगे दिख रही है।


बीएमडब्ल्यू इंडिया : बीएमडब्ल्यू इंडिया की बिक्री में 40 फीसदी का उछाल आया है। लैम्बोर्गिनी के बाद लग्जरी कारों में बिक्री के मामले में बीएमडब्ल्यू दूसरे नंबर पर है। साल 2020 से अभी तक 64056 कारें बिकी हैं।


पोर्श : पोर्श की बिक्री में भी इजाफा देखने को मिला है। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 से अभी तक 2263 पोर्श बिकी हैं। इसकी बिक्री में 33 फीसदी का उछाल आया है।


जगुआर : जगुआर भी लग्जरी कारों के सेगमेंट में बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर है। जगुआर की बिक्री 30 फीसदी बढ़ी है। साल 2020 से अभी तक 10473 जगुआर बिकी हैं।


मर्सिडीज : देश में मर्सिडीज भी काफी मांग में है। साल 2020 से अभी तक मर्सिडीज की बिक्री में 29 फीसदी का उछाल आ चुका है। इन वर्षों में मर्सिडीज की 49662 कारें बिकी हैं।


वोल्वो : पिछले पांच वर्षों में 10819 वोल्वो बिकी हैं। इस दौरान वोल्वो की बिक्री में 23 फीसदी का इजाफा हुआ है। वोल्वो भी काफी मांग में है।


बेंटले : लग्जरी कारों के मामले में बेंटले की बिक्री पिछले पांच वर्षों में 13 फीसदी बढ़ी है। इस दौरान 139 बेंटले की बिक्री हुई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें