शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
सुस्त शुरुआत के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव, IT स्टॉक्स में खरीदारी
10 दिस, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सुस्त शुरुआत के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव, IT स्टॉक्स में खरीदारी

सुस्त शुरुआत के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव, IT स्टॉक्स में खरीदारी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

शेयर बाजार में आज मंगलवार को दिसंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत मिली-जुली रही है। Sensex और Nifty ने हल्की बढ़त के साथ दिन का आरंभ किया, लेकिन बाद में बाजार लाल निशान में फिसल गया। निवेशकों की नजर विदेशी संकेतों और कमोडिटी बाजार (Share Market Today) पर रही, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखा गया।

 

सुबह के सत्र में सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ खुला लेकिन जल्द ही इसमें कमजोरी आ गई। निफ्टी भी 19,600 के स्तर के आसपास कारोबार करता नजर आया। बाजार में प्रमुख आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी ने थोड़ा सहारा दिया, लेकिन अन्य सेक्टर्स में सुस्ती हावी रही।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव

एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) की बिकवाली का दबाव आज भी घरेलू बाजार (Share Market Today) पर बना रहा। सोमवार को एफआईआई ने स्टॉक फ्यूचर्स में लगभग 7,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी। इसके साथ ही कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स में 950 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी हुई। दूसरी ओर, घरेलू निवेशकों ने 1,650 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अमेरिकी बाजारों (Share Market Today) में कमजोरी ने घरेलू बाजारों (Share Market Today) पर नकारात्मक प्रभाव डाला। नैस्डैक अपने लाइफ-हाई से फिसलकर 125 अंक नीचे बंद हुआ, जबकि डाओ जोंस में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। डाओ करीब 240 अंक गिरकर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, एशियाई बाजारों (Share Markets Today) में मिले-जुले संकेत दिखे। निक्केई 200 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि GIFT निफ्टी में 50 अंकों की तेजी दर्ज की गई।

 

कमोडिटी बाजार में उछाल

कमोडिटी बाजार (Share Market Today) में सोने और चांदी में जोरदार तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 20 डॉलर बढ़कर 2,680 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया। वहीं, घरेलू बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी ने भी 3% की बढ़त के साथ 95,100 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर पार कर लिया। कच्चा तेल हल्की बढ़त के साथ 72 डॉलर प्रति बैरल पर बना रहा। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बिटकॉइन में 3% की गिरावट आई, जबकि डॉजकॉइन और ईथर में 5-10% तक की गिरावट दर्ज हुई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें