
नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड सही है। यह बात बार-बार साबित होती रही है। अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में म्यूचुअल फंड मददगार साबित हो सकते हैं। बशर्ते आपको यह पता हो कि आपका लक्ष्य क्या है। इन्हें पाने के लिए हाथ में समय कितना है। आप जोखिम कितना ले सकते हैं। म्यूचुअल फंड की कुछ स्कीमों ने पिछले एक दशक के दौरान निवेशकों को मालामाल किया है। यहां हम आपको म्यूचुअल फंड की तीन ऐसी स्कीमों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने 10 साल में 1000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। परफॉर्मेंस टेबल में इन तीनों ने टॉप किया है।
1. निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ
म्यूचुअल फंड की यह स्कीम मुख्य रूप से स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करती है। यह स्कीम डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो और अनुभवी प्रबंधन टीम का दावा करती है। 10 साल में इसका रिटर्न 1205.29 फीसदी रहा है।
2. एसबीआई स्मॉल कैप फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ
इस स्कीम का प्रबंधन एसबीआई म्यूचुअल फंड करता है। म्यूचुअल फंड की यह स्कीम हाई ग्रोथ पोटेंशियल वाली स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करती है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने 10 साल में 1108.12 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है, जो इसकी निवेश रणनीति की महारत को दिखाता है।
3. क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ
म्यूचुअल फंड की इस स्कीम के प्रबंधन का जिम्मा अंकित ए. पांडे पर है। यह इक्विटी फंड लॉन्ग टर्म ग्रोथ का लक्ष्य रखते हुए टैक्स-सेविंग बेनिफिट की पेशकश करता है। बीते 10 में इसने निवेशकों को 1020.85 फीसदी रिटर्न दिया है। यह स्कीम इक्विटी एक्सपोजर के साथ टैक्स-एफिशियंट निवेश के महत्व पर जोर देती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

