शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
नेटफ्लिक्स ने जारी किए 'हेप्पी न्यू प्राइस', अब एक महीने का मोबाईल सब्सक्रिप्शन हुआ 149 रुपए
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
 नेटफ्लिक्स ने जारी किए 'हेप्पी न्यू प्राइस', अब एक महीने का मोबाईल सब्सक्रिप्शन हुआ 149 रुपए

नेटफ्लिक्स ने जारी किए 'हेप्पी न्यू प्राइस', अब एक महीने का मोबाईल सब्सक्रिप्शन हुआ 149 रुपए

N
डेस्क रिपोर्टर

नेटफ्लिक्स की कंपनी ने इंडिया में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत में थोड़ी कटौती की है। नेटफ्लिक्स ने अपने सभी प्लान के प्राइस कम कर दिए है। पहले नेटफ्लिक्स का एक महीने का रिचार्ज 199 में होता था पर अब आपको नेटफ्लिक्स का 1 महीने का मोबाइल प्लान सिर्फ 149 रुपए में मिलेगा। तो नेटफ्लिक्स के बेसिक प्लान की कीमत 300 से कम होकर 199 रुपए कर दिया गया है। कंपनी ने इस नए प्लान को 'हेप्पी न्यू प्राइस' का नाम दिया है। नेटफ्लिक्स के नए रेट आज यानी 14 दिसंबर से लागू होंगे। 


 
 
 
जाने कौन-सा प्लान कितना सस्ता हुआ

नेटफ्लिक्स का एक महीने का मोबाइल प्लान 199 से कम होकर 149 रुपए हो गया है।
नेटफ्लिक्स के बेसिक प्लान 499 रुपए से कम होकर  199 रुपए होगया है। 
इसका  स्टैंडर्ड प्लान को 649 रुपए से कम करके 499 रुपए कर दिया। 
नेटफ्लिक्स के प्रीमियम प्लान को 799 रुपए के काम करके  649 रुपए कर दिया गया है।

 
महंगा हुआ अमेजन प्राइम
14 दिसंबर से अमेजन प्राइम की मेंबरशिप में महंगी हो गई है। अमेजन कंपनी ने प्राइम के सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमत  50 से 500 रुपए तक बढ़ा दी है। अब अमेजन प्राइम के यूजर्स को मूवीज और लेटेस्ट वेब सीरीज देखने के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे।
 
 
 
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें