शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
पेट्रोल और डीजल के नए दाम हुए जारी, जाने आप के शहर में क्या है कीमत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
पेट्रोल और डीजल के नए दाम हुए जारी, जाने आप के शहर में क्या है कीमत

पेट्रोल और डीजल के नए दाम हुए जारी, जाने आप के शहर में क्या है कीमत

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतर- चढ़ाव जारी है, आज (04 अप्रैल 2023, मंगलवार) डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 6.22 फीसदी की बढ़त के साथ 80.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल भी 6.22 फीसदी तेजी के साथ 84.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।


आपको बता दें कि, यह स्थिति करीब 8 माह से भी अधिक समय से बनी हुई है। जब पेट्रोल और डीजल के रेट में भी कोई भी फेरबदल नहीं हुआ है। आखिरी बार 22 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया गया था, जब वित्त केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...


महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

डियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 


इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   


ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत

पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें