शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
पेट्रोल डीजल की नई दरें जारी, जानिए आप के शहर में क्या है आज कीमत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
पेट्रोल डीजल की नई दरें जारी, जानिए आप के शहर में क्या है आज कीमत

पेट्रोल डीजल की नई दरें जारी, जानिए आप के शहर में क्या है आज कीमत

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। देश में करीब 8 माह से भी अधिक समय से पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि, इन दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। लेकिन इसका कोई भी लाभ भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) आमजनता को नहीं दिया। जबकि, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने पर इन्हीं कंपनियों ने वाहन ईंधन के रेट जबरदस्त तरीके से बढ़ाए थे।


बात करें आज (23 फरवरी 2023, गुरुवार) की तो, वाहन ईंधन के दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं। यानी कि किसी भी तरह का कोई बदलाव पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं हुआ है। आपको बता दें कि, महंगाई से राहत दिलाने आखिरी बार मई 2022 में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को कम किया था। सरकार के इस कदम से पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया था। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...


महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

डियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 


इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   


ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत

पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें