N
डेस्क रिपोर्टर
हमारा स्वास्थ्य हमारे लिए सबसे ज्यादा कीमती होता है। जब तक हम ठीक हैं तब तक हम अपने परिवार, सपने, ऑफिस और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा कर पाते है। तब ही हमारे शरीर में शक्ति रहती जब तक हम स्वास्थ रहते है।
ज्यादातर लोग समझते है स्वास्थ्य का महत्व
हम में से ज्यादातर लोग अपने स्वास्थ्य के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं और इसके लिए वो लोग पर्याप्त उपाय करते रहते हैं। पर हमारे कोशिश करने के बावजूद हम जीवन में कभी न कभी, किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। हमें हमेशा ऐसी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।
कोविड ने बढ़ाया फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरत को
कोरोना ने फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरत को बढ़ाने के साथ-साथ हमे अच्छे से समझा भी दिया है की कभी किसी ना किसी कारण से हम बीमार हो सकते है। इस लिहाजे से देखा जाए तो स्वास्थ्य बीमा खरीदना एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग हो सकती है। यह निर्णय हमे एक महत्वपूर्ण कदम उठाने की और भेजता है। स्वास्थ्य बीमा आपको आपके मेडिकल में हुए खर्च, अस्पताल में भर्ती होने की लागत, कंसल्टेशन फीस, एंबूलेंस चार्ज आदि को कवर करता है। साथ ही आपको वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है।
खुदको और अपने परिवार को बचाएं बेवजह खर्च से
बीमारियों के बढ़ते खर्च के साथ।एक सही तरह से डिज़ाइन किया गया स्वास्थ्य कवर अपको यह सुनिश्चित करता है कि आपकी सारी मेहनत की कमाई सिर्फ हॉस्पिटल के बिलों को भरने के लिए नहीं है। मेडिकल इमरजेंसी के वक्त आप पैसों की चिंता किए बिना एक बेहतर इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस आपको और आपके परिवार को मानसिक शांति और सुरक्षा प्रदान करता है।
टैक्स का लाभ
स्वास्थ्य बीमा कराने मेडिकल लाभों के अलावा यह अपको इनकम टैक्स की सन 1961 की धारा 80D के तहत टैक्स में छूट भी दिलाता है। स्वास्थ्य बीमा खरीदने के लिए आप पेमेंट किए गए प्रीमियम पर टैक्स लाभ भी पा सकते हैं। आप अपने और अपने परिवार के लिए पेमेंट किए गए प्रीमियम पर 25,000 रुपए तक की छूट का दावा भी कर सकते हैं। अगर आप अपने माता-पिता के लिए बीमा खरीदते हैं तो आपको अतिरिक्त छूट भी मिल सकती हैं। अगर आपके माता-पिता 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं तो आपको छूट की सीमा 50,000 रुपए मिल सकती हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

