
नई दिल्ली। देश भर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों जारी कर दी गई हैं। जिसके मुताबिक,ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर आज पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है है। जबकि राज्य स्तर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया है। आज कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। वहीं, कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां इसकी कीमतों में कमी आई है।
आपको बता दें कि देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जैसे भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल की तरफ से हर दिन सुबह 6 बजे फ्यूल रेट जारी होती है, जो कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती है। ऐसे में तेल भरवाने से पहले आपके लिए ये पती करना जरूरी है कि आज देश में पेट्रोल-डीजल किस रेट पर मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं।।।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
-
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
-
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
-
चेन्नई में पेट्रोल 102।63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है
पेट्रोल-डीजल कहां महंगा हुआ और कहां सस्ता
आज गोवा, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा,पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना में पेट्रोल और डीजल कीमतों में कमी आई है। जबकि आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ रहे हैं।
SMS के जरिये पता करें पेट्रोल-डीजल का भाव
अगर आप चाहें तो घर बैठे यह पता कर सकते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है। इसके लिए सिर्फ आपको एक SMS करना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इसके अलावा अगर BPCL कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, अगर HPCL के कस्टमर हैं तो आप HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

