शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
तेल कंपनियों ने देशभर में 2 रुपए प्रति लीटर तक घटाए दाम, लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी को राहत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
तेल कंपनियों ने देशभर में 2 रुपए प्रति लीटर तक घटाए दाम, लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी को राहत

तेल कंपनियों ने देशभर में 2 रुपए प्रति लीटर तक घटाए दाम, लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी को राहत

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में पेट्रोल-डीजल 2 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र सरकार ने गुरुवार रात पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर आम जनता को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया। नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी। दूसरी ओर, राजस्थान सरकार ने भी 2 फीसदी VAT कम करने का फैसला लिया था। इससे पहले तेल कंपनियों ने 21 मई 2022 को ईंधन के दाम घटाए थे।


पेट्रोलियम मंत्री ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने X पोस्ट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जुड़ी जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा- पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से यह साबित कर दिया कि उनका लक्ष्य करोड़ों भारतीय परिवारों का हित और सुविधा है।


राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर 2% VAT घटा

इससे पहले राजस्थान सरकार ने डीजल-पेट्रोल पर 2 प्रतिशत वेट कम करने का फैसला लिया। कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया। इससे राज्य में पेट्रोल के दाम में 1.40 रुपए से लेकर 5.30 रुपए की कमी आएगी। जबकि डीजल 1.34 रुपए से लेकर 4.85 रुपए सस्ता हो जाएगा। शुक्रवार सुबह 6 बजे से राजस्थान के लोगों को वेट के साथ पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा कम की गई कीमतों का भी लाभ मिलेगा।


महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

1. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है।

2. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपए प्रति लीटर है।

3. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपए प्रति लीटर है।

4. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.33 रुपए प्रति लीटर है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें