
नई दिल्ली। अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो अगले हफ्ते आपके लिए अच्छा मौका है। अगले हफ्ते 4 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। निवेशक इसमें पैसा लगाकर कमाई कर सकते हैं। यहां हम आपको अगले सप्ताह खुलने जा रहे इन सभी आईपीओ की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। जिससे आपको किसी तरह की कोई समस्या न हो। आईपीओ निवेशकों के लिए अगला हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है। आईपीओ बाजार में जमकर एक्शन देखने को मिलेगा। इन आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में अभी से हलचल दिखाई दे रही है। इनमें देश की सबसे बड़ी फिश मील कंपनी मुक्का प्रोटीन, प्लेटिनम इंडस्ट्रीज, एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स और भारत हाईवेज इनविट के आईपीओ शामिल हैं। हालांकि आप किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
26 फरवरी को खुलेगा ये आईपीओ
मुक्का प्रोटीन कंपनी का आईपीओ 26 फरवरी को खुलने जा रहा है। इस आईपीओ में निवेशक 28 फरवरी तक निवेश कर सकते हैं। कोस्टल कर्नाटक बेस्ड कंपनी मुक्का प्रोटीन देश में फिश मील और फिश ऑइल का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरर है। आईपीओ का साइज 225 करोड़ रुपये का है। आईपीओ का प्राइस बैंड 25-30 रुपये प्रति शेयर है। निवेशकों को इसमें कम से कम एक लॉट यानी 525 शेयर 14,700 रुपये का निवेश करना होगा।
प्लेटिनम इंडस्ट्रीज आईपीओ
प्लेटिनम इंडस्ट्रीज का आईपीओ निवेश के लिए 27 फरवरी को खुलेगा। यह आईपीओ 29 फरवरी को बंद होगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 162-171 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ का साइज 216 करोड़ रुपये है। प्लेटिनम इंडस्ट्रीज एक मल्टी-प्रोडक्ट कंपनी है जो स्टेबलाइजर्स के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है।
एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स का आईपीओ
इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स के चार्जर बनाने वाली कंपनी एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स का आईपीओ 27 फरवरी को खुलेगा। इसमें निवेशकों के पास 29 फरवरी 2024 तक पैसा लगाने का मौका रहेगा। इसका प्राइस बैंड 135-142 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ का साइज 429 करोड़ का है। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर और स्मार्ट चार्जिंग सिस्टम बनाती है, जबकि पावर सॉल्यूशन्स बिजनेस में यह भारत और विदेशों में टेलिकॉम सेक्टर में पॉवर मैनेजमेंट के लिए डीसी पावर सिस्टम की डिजाइन, निर्माण, और सेवाएं प्रदान करती है।
भारत हाईवेज इनिवट आईपीओ
भारत हाईवेज इनविट का आईपीओ 28 फरवरी को खुलने जा रहा है। यह आईपीओ 1 मार्च 2024 तक खुला रहेगा। इस इश्यू का प्राइस बैंड 98-100 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ का साइज 2500 करोड़ रुपये है। आईपीओ की लिस्टिंग 6 मार्च को होगी। भारत हाईवेज इनविट एक इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

