शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
भारत में यहां 15 रुपए कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत में यहां 15 रुपए कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में यहां 15 रुपए कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर एक और बड़ा तोहफा दिया है। भारत के लक्षद्वीप द्वीप में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप के लिए 15.3 रुपये प्रति लीटर, कावारत्ती और मिनिकॉय के लिए 5.2 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और सीजन के दाम में कटौती गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में यह कटौती शनिवार से प्रभावी है। पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी कटौती के बाद अब लक्षद्वीप के सभी द्वीपों पर पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये/लीटर और डीजल के दाम 95.71 रुपये/लीटर होगी। बता दें कि बीते दिन केंद्र सरकार ने पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। यह फैसला चुनाव आयोग के लोकसभा चुनाव की तारीख ऐलान से ठीक पहले लिया गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव जनका लक्ष्य है। बाहरी डीजल के दाम में कटौती को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने लक्षद्वीप वासियों को अपना परिवार माना है।


देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये, कोलकाता में 103.94 रुपये, और चेन्नई में 100.75 रुपये प्रति लीटर है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें