शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
पेट्रोल और डीजल के दाम हुए अपडेट, जानें आपके शहर में कितने रुपए लीटर मिलेगा ईंधन
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
पेट्रोल और डीजल के दाम हुए अपडेट, जानें आपके शहर में कितने रुपए लीटर मिलेगा ईंधन

पेट्रोल और डीजल के दाम हुए अपडेट, जानें आपके शहर में कितने रुपए लीटर मिलेगा ईंधन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। देश में लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। यह हालात, मई 2022 के बाद से बने हुए हैं, आखिरी बार 22 मई 2022 को महंगाई से निजात दिलाने केंद्र सरकार द्वारा वैट में कटौती कर आमजन को राहत दी गई थी। इसके बावजूद देशभर में पेट्रोल 100 रुपए के पार बिक रहा है, वहीं डीजल भी शतक के करीब है। हालांकि, हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने तेल कंपनियों से वाहन ईंधन के दाम घटाने की अपील की थी। लेकिन इसका कोई असर अब तक दिखाई नहीं दिया है। 


बात करें आज (04 फरवरी 2023, शनिवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के भाव को स्थिर रखा हुआ है। यानी कि वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं आज की कीमतें...


महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

डियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 


इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   


ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत

पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें