शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
Petrol-Diesel Price टुडे : जाने 25 फरवरी को क्या है आप के शहर में पेट्रोल और डीजल का भाव
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Petrol-Diesel Price टुडे : जाने 25 फरवरी को क्या है आप के शहर में पेट्रोल और डीजल का भाव

Petrol-Diesel Price टुडे : जाने 25 फरवरी को क्या है आप के शहर में पेट्रोल और डीजल का भाव

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर हर आम नागरिक की नजर रहती है। 25 फरवरी के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। रविवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि आखिरी बार 22 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव किया गया था और तब से लेकर अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों से पहले सरकार तेल की कीमतों को लेकर कोई बड़ी खुशखबरी दे सकती है।

क्या सस्ता होगा डीजल-पेट्रोल

केंद्र सरकार की ओर से ऐसा बयान आया है कि अगर क्रूड का भाव 80 डॉलर के नीचे बना रहता है तो बहुत जल्द पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया जाएगा। हालांकि सरकार की ओर से ऐसी कोई डेट नहीं दी गई है, जिसमें ये साफ हो जाए। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले तेल की कीमतों को संशोधित किया जा सकता है।

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। हालांकि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खास बदलवा नहीं आया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं।

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं। इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा।  अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें