
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। शेयर मार्केट के बिगबुल कहलाने वाले राकेश झुनझुनवाला का रविवार सुबह 62 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तबध रह गया है।
दरअसल राकेश झुनझुनवाला काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। आखिरी बार उन्हें आकासा एयर के उद्घाटन समारोह में सार्वजनिक तौर पर देखा गया था। वह काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला को कारोबारी जगत में बिग बुल के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म 5 जुलाई 1960 को एक सामान्य परिवार में हुआ था।
भारत के वारेन बफे कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला अपने पीछे एक बड़ा कारोबारी साम्राज्य छोड़ गए है। उनकी कुल नेट वर्थ 40 हजार करोड़ रुपए है। उनके परिवार में पत्नी रेखा झुनझुनवाला, बेटी आर्यवीर झुनझुनवाला और बेटा आर्यमान झुनझुनवाला है। झुनझुनवाला ट्रेडर होने के साथ चार्टर्ड एकाउंटेंट भी थे, और देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के चलते राकेश झुनझुनवाला को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज सुबह 6:45 बजे उन्होंने अपनी आखरी सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे कारोबार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

