शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुख्या मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदी सबसे महंगी 163 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुख्या मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदी सबसे महंगी 163 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुख्या मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदी सबसे महंगी 163 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी

N
डेस्क रिपोर्टर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने दुबई में अब तक की सबसे महंगी प्रोपर्टी खरीदी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी ने यह पाम जुमेराह हवेली बीते हफ्ते कुवैती टायकून मोहम्मद अलशाया के परिवार से लगभग 163 मिलियन डॉलर में खरीदी है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई के भूमि विभाग ने खरीदार की पहचान सार्वजनिक किए बिना इस डील की जानकारी दी है। इस मामले में अब भी रिलायंस और अलशाया के प्रतिनिधियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि कुवैत के दिग्गज कारोबारी ग्रुप अलशाया समूह के पास स्टारबक्स, एचएंडएम और विक्टोरिया सीक्रेट सहित खुदरा ब्रांडों की स्थानीय फ्रेंचाइजी है। वहीं, दूसरी ओर मुकेश अंबानी भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन हैं और उनकी कुल संपत्ति 84 अरब डॉलर है। वे एशिया में सबसे अमीर लोगों की सूची में गौतम अदाणी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि  दुबई में अंबानी की नई हवेली इस साल की शुरुआत में खरीदे गए 80 मिलियन डॉलर के घर से थोड़ी ही दूर पर स्थित है। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्रतिष्ठित यूके कंट्री क्लब स्टोक पार्क को खरीदने के लिए भी पिछले साल 79 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। वहीं, मुकेश अंबानी न्यूयॉर्क में भी एक संपत्ति की तलाश कर रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें