शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
मार्च के पहले दिन पेट्रोल- डीजल की कीमत में मिली राहत, यहां जानें लेटेस्ट रेट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मार्च के पहले दिन पेट्रोल- डीजल की कीमत में मिली राहत, यहां जानें लेटेस्ट रेट

मार्च के पहले दिन पेट्रोल- डीजल की कीमत में मिली राहत, यहां जानें लेटेस्ट रेट

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव की स्थिति अब लगातार बनी हुई है। फिलहाल, ब्रेंट क्रूड ऑयल 83 डॉलर प्रति बैरल के पार है। इस बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (01 मार्च 2023, बुधवार) सुबह पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार कोई भी बदलाव वाहन ईंधन के रेट में नहीं हुआ है। 


आपको बता दें कि, देश में करीब 8 माह से भी अधिक समय से के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। महंगाई से राहत दिलाने आखिरी बार मई 2022 में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को कम किया था। सरकार के इस कदम से पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया था। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...


महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

डियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 


इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   


ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत

पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें