N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के एफएमसीजी (Fast-moving consumer Goods) बाजार में अक्टूबर के महीने में देखा जाए तो सालाना आधार पर 21 प्रतिशत ग्रोथ देखने को मिली है। इसमें दाल, चावल, पैकेज्ड फूड, आटा जैसी कमोडिटीज और लग्जरी सामान में तगड़ी बिक्री का सबसे ज्यादा योगदान रहा है, तो होमकेयर सेगमेंट की बिक्री में कमी देखने को मिली है।
8% घटी होमकेयर सेगमेंट की बिक्री
रिपोर्ट के अनुसार, सभी श्रेणियों की खरीदी में 13-35 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, तो होमकेयर सेगमेंट की बिक्री 8% घटी है। त्योहारी सीजन में किराना स्टोर्स की बिक्री अच्छी खासी हुई है।
मोंडेलेज इंटरनेशनल (इंडिया) के प्रेसिडेंट दीपक अय्यर ने बताया कि, ‘ इस साल का त्योहारी सीजन बेहद अच्छा रहा। कंज्यूमर सेंटिमेंट तो अभी पॉजिटिव है। इसके बहुत कारण हैं, जिनमें से जो शामिल है वो है तेज टीकाकरण का होना, पेंटअप डिमांड आना, कोरोना की पाबंदियों में ढील होने के बाद लोगों का बाहर आना जाना बढ़ना जैसे कारण हैं। लोगों में बीच आशा ऐसे टाइम पर बड़ी है जब महंगाई का दबाव कंपनियों को मूल्य बढ़ाने के लिए मजबूर कर रहा है। अगर क्रूड,पाम और चाय की कीमतें एक साल पहले की तुलना में 50% से ज्यादा बढ़ चुकी है, तो पैकेजिंग सामग्री के दामों में पिछले साल की तुलना में 30 से 35% बढ़ चुकी हैं।
दाल, आटा जैसी कमोडिटी की बिक्री सबसे ज्यादा हुई
FMCG सेगमेंट ग्रोथ
कमोडिटी +35.4%
शीतलपेय +22.1%
पर्सनल केयर +17.6%
कन्फेक्शनरी +14.3%
पैकेज्ड फूड्स +13.1%
होमकेयर -8.4%
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

