शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
सेंसेक्स में 18 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25300 के आसपास खुला
03 सित, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सेंसेक्स में 18 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25300 के आसपास खुला

सेंसेक्स में 18 अंकों की गिरावट, निफ्टी 25300 के आसपास खुला

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (03 सितंबर 2024, मंगलवार) सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 18.15 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,541.69 के स्तर पर खुला।


वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 2 अंक यानि कि 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,276.70 के स्तर पर खुला।


शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1672 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 808 शेयरों में गिरावट आई, जबकि, 116 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी की कंपनियों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, श्रीराम फाइनेंस, सिप्ला और ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्याद फायदे में रहे। जबकि, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, डॉ रेड्डीज लैब्स, कोल इंडिया और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट रही।


भारतीय रुपया सोमवार के बंद स्तर की तुलना में मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ 83.94 प्रति डॉलर पर खुला। इससे पहले सोमवार की सुबह रुपया 83.87 प्रति डॉलर पर खुला और शाम को 83.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 


बात करें प्री-ओपनिंग सत्र की तो सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए थे। इस दौरान सेंसेक्स 85.98 अंक यानि कि 0.10 प्रतिशत बढ़कर 82,645.82 पर और निफ्टी 72 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत बढ़कर 25,350.70 पर पहुंच गया था। 


आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (02 सितंबर 2024, सोमवार) बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 204.29 अंक यानि कि 0.25 प्रतिशत बढ़कर 82,570.06 के स्तर पर खुला था। जबकि, निफ्टी 67.60 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत बढ़कर 25,303.50 के स्तर पर खुला था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें