
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजार आज (25 जून 2024, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 77000 के पार खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 187.82 अंक यानि कि 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77528.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23570 के स्तर पर खुला। फिलहाल, निफ्टी 51.05 अंक यानि कि 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23588.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए। इनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर टॉप गेनर रहे। वहीं 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे, इनमें एशिएन पेंट, एचसीएल टेक, हिन्दुस्तान यूनिलिवर, बजाजा फिनसर्व और इंडसइंड बैंक के शेयर टॉप लूजर रहे।
मंगलवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 83.49 पर खुला। जबकि, कल सुबह रुपया 7 पैसे बढ़कर 83.47 प्रति डॉलर पर खुला था। वहीं शाम को 83.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (24 जून 2024, सोमवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 350.86 अंक यानि कि 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,859.04 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 117.60 अंक यानि कि 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,383.50 के स्तर पर खुला था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

