शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Business
सेंसेक्स अगले साल एक लाख के आंकड़े को कर सकता है पार
07 दिस, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सेंसेक्स अगले साल एक लाख के आंकड़े को कर सकता है पार

सेंसेक्स अगले साल एक लाख के आंकड़े को कर सकता है पार

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार पर मॉर्गन स्टेनली ने अपने बुलिश रुख को दोहराते हुए कहा कि बीएसई सेंसेक्स अगले साल 1,00,000 के जादुई आंकड़े को भी पार कर सकता है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि बेस केस में बीएसई सेंसेक्स दिसंबर 2025 तक 93,000 तक पहुंच सकता है, जो मौजूदा स्तर से इसमें करीब 14 प्रतिशत तेजी का अनुमान है। साथ ही, बुल केस में सेंसेक्स अगले एक साल में 1,05,000 तक जा सकता है। इसका लगभग 30 प्रतिशत चॉन्स है। 


जबकि बियर केस में इसके 70,000 तक गिरने की आशंका है। मॉर्गन स्टेनली ने अपने हालिया स्ट्रैटजी रिपोर्ट में कहा कि भारत 2025 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले इमर्जिंग मार्केट्स में से एक होगा। ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत कमाई, आर्थिक स्थिरता और घरेलू निवेशकों की ओर से लगातार आ रहा फंड, भारत को निवेश के लिए एक मजबूत केस बनाते हैं। मॉर्गन स्टेनली के रिसर्च हेड रिदम देसाई ने कहा, बेस केस में सेंसेक्स के लिए 93,000 के टारगेट का मतलब है अगले साल तक यह 14 प्रतिशत चढ़ सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें