
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी (09 अगस्त 2024, शुक्रवार) मजबूती के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर रहे। आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 789.59 अंक यानि कि 1.00 प्रतिशत बढ़कर 79,675.81 के स्तर पर बंद खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 239.20 अंक यानि कि 0.99 प्रतिशत बढ़कर 24,356.20 के स्तर पर खुला। शरुआती कारोबार के दौरान करीब 2008 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 343 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 81 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दौरान निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज्यादा लाभ आयशर मोटर्स, ओएनजीसी, एलटीआईमाइंडट्री, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों ने कमाया। वहीं बीपीसीएल और एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

