शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
शेयर बाजार में उछाल, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला, सेंसेक्स 73,900 के ऊपर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
शेयर बाजार में उछाल, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला, सेंसेक्स 73,900 के ऊपर

शेयर बाजार में उछाल, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला, सेंसेक्स 73,900 के ऊपर

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों और घरेलू अच्छे आंकड़ों के दम पर भारतीय शेयर बाजार में उछाल जारी है। नए हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत हल्की तेजी के साथ ही हुई है। बीते शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों की शानदार तेजी और आज एशियाई बाजारों की मजबूत शुरुआत से पॉजिटिव संकेत मिले हैं जिसके दम पर घरेलू बाजार भी दौड़ रहे हैं।


कैसी रही बाजार की ओपनिंग

बीएसई का सेंसेक्स 96.95 अंक या 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 73,903 के लेवल पर ओपन हुआ है। एनएसई का निफ्टी 25.10 अंक या 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 22,403 पर खुलने में कामयाब रहा है।

बैंक निफ्टी सहित अन्य सेक्टर में कैसा ट्रेड

बैंक निफ्टी में हल्की मजबूती है और ये 47325 पर बना हुआ है। फार्मा शेयर भी एक फीसदी से ज्यादा उछले हैं। हेल्थकेयर इंडेक्स 0.56 फीसदी और ऑयल एंड गैस सेक्टर 0.53 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।


सेंसेक्स के शेयरों का हाल समझें

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर बढ़त के हरे दायरे में कारोबार कर रहे हैं और 16 शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी है। सेंसेक्स का टॉप गेनर एनटीपीसी है जो 2।68 फीसदी ऊपर है। पावरग्रिड 1.97 फीसदी तो सन फार्मा 0.63 फीसदी चढ़ा है। भारती एयरटेल 0.62 फीसदी की बढ़त पर है और इंडसइंड बैंक 0.56 फीसदी की ऊंचाई दिखा रहा है।


निफ्टी के शेयरों का हाल जानें

निफ्टी के 50 में से 22 शेयरों में तेजी है और 28 शेयरों में गिरावट है। यहां डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का शेयर 2.75 फीसदी चढ़कर टॉप गेनर बना हुआ है। एनटीपीसी 1.95 फीसदी, पावरग्रिड 1.71 फीसदी और बजाज ऑटो 1.38 फीसदी चढ़े हैं। ओएनजीसी 1.36 फीसदी की बढ़त पर ट्रेड कर रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें