शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ PayTm, निवेशकों को 320 रुपए प्रति शेयर का हुआ घाटा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ PayTm, निवेशकों को 320 रुपए प्रति शेयर का हुआ घाटा
N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। डिजिटल मोबाइल पेमेंट करने वाले Paytm, की आज पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन के शेयरों की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर यह 1,955 रुपए, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 1,950 रुपए के साथ लिस्ट हुआ है। मतलब की IPO में जो इसका रेट था, वो उसकी तुलना में 9% नीचे गिर गया हैं। इसमें अभी निवेशकों को प्रति शेयर 350 रुपए का घाटा हुआ है। फिलहाल इसमें 13% की गिरावट हुई है।

शेयर कर रहा है 1,805 रुपए पर कारोबार
यह अलग बात है कि शेयर बाद में 8% गिरावट के साथ 1805 रुपए पर कारोबार कर रहा था। पहले 1,657 का निचला स्तर बनाया गया फिर 1,961 रुपए का हाई बनाया और इसका मार्केट कैप में 1.16 लाख करोड़ रुपए रहा। जबकि बताया जा रहा है कि इसकी  लिस्टिंग से पहले  का अनुमान 1.48 लाख करोड़ रुपए का था। हैरान करने वाली बात तो यह है कि यह शेयर अपने इश्यू प्राइस को भी छू नहीं पाया। अगर अभी के  समय  की बात करे तो यह इश्यू के सब्सक्रिप्शन या लिस्टिंग, दोनों मैटर में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला यह शेयर रहा।

आ सकती है 44% की गिरावट
ब्रोकरेज हाउस मैक्वायरी ने बताया कि पेटीएम के स्टॉक में 44 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है। साथ ही यह शेयर 1200 रुपए तक भी जा सकता है। इसका मतलब यह कि आने वाले वक्त में  निवेशको को  इसमें घाटा मिलने की संभावना है। साथ ही बोला गया कि ऐसे में कंपनी को फायदा में आना, अब उसके लिए बहुत बड़ी चुनौती हों सकती है। 

IPO हुआ था 1.89 गुना सब्सक्राइब
बतादें कि पेटीएम का IPO 1.89 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसकी कंपनी को 4.83 करोड़ शेयरों के जगह  9.14 करोड़ के शेयरों की बोलियां मिली थी। ऐसा काफी हद तक सिर्फ  क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के साथ देने के कारण से हुआ। IPO में QIB का कोटा 2.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें