शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Business
अमित शाह की भविष्यवाणी से झूमा शेयर बाजार, लगातार दूसरे दिन Nify-Sensex बने रॉकेट
14 मई, 2024 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अमित शाह की भविष्यवाणी से झूमा शेयर बाजार, लगातार दूसरे दिन Nify-Sensex बने रॉकेट

अमित शाह की भविष्यवाणी से झूमा शेयर बाजार, लगातार दूसरे दिन Nify-Sensex बने रॉकेट

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भारतीय शेयर बाजार में देश के चुनावी माहौल के बीच एक इस हफ्ते तेजी वापस लौटी है। आज यानी मंगलवार (14 मई) को भी शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इससे पहले सोमवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट के साथ खुला था, लेकिन करीब 11 बजे इसने रिकवरी शुरू कर दी थी। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भारतीय शेयर बाजार को लेकर बड़ा बयान सामने आया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद बाजार में तेजी आएगी। इसलिए 4 जून से पहले शेयर खरीद लें। 

14 मई को कैसी है बाजार की चाल?

  • मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 करीब 125 अंकों के उधाल के साथ 22200 से ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि, बीएसई Sensex 375 प्वाइंट की बढ़त के साथ 73150 के आसपास है। सोमवार को मार्केट के शुरुआती सेशन में निफ्टी 21821 तक टूट गया था, लेकिन बाद में इसमें करीब 300 अंकों की जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। 

  • पिछले हफ्ते अस्थिरता में बढ़ोतरी, सपाट Q4 रिजल्ट, लोकसभा चुनाव अनुमान और FIIs की ओर से लगातार सेलिंग समेत कई वजहों के चलते शेयर बाजार गिरावट पर चल रहा था। 13 मई को इंडिया VIX भी बड़े उछाल के साथ अपने 52 हफ्ते के हाई 21.14 के स्तर पर पहुंच गया। 

शेयर बाजार पर अमित शाह की टिप्पणी 

  • लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अमित शाह भारतीय शेयर बाजार के लिए को लेकर आशावादी हैं और गिरावट को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। पिछले हफ्ते बाजार में गिरावट के बावजूद गृह मंत्री शाह ने कहा है कि शेयर बाजार में तेजी जारी रह सकती है, इसलिए जिन्हें शेयर खरीदना है, वे 4 जून से पहले शेयर खरीद लें।    

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीटीवी इंडिया के साथ साक्षात्कार में कहा- चुनाव परिणाम के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी आएगी। बाजार की चाल को सीधे चुनाव से जोड़ना बुद्धिमानी नहीं है। शायद ये गिरावट कुछ अफवाहों की वजह से हुई। पहले भी बाज़ार में अधिक गिरावट आई है। 

शाह बोले- स्थिर सरकार में बाजार का प्रदर्शन बेहतर
अमित शाह ने कहा कि जब देश में स्थिर सरकार होती है तो बाजार शानदार प्रदर्शन करता है। मोदीजी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में वापस लौट रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लोकसभा चुनावों के तीन चरणों में 283 सीटों पर हुए मतदान में से 190 पर जीत दर्ज करने का अनुमान लगाया है।

3 मई को ऑलटाइम हाई पर पहुंचा था Nifty

बता दें कि फ्रंटलाइन इंडेक्स निफ्टी इसी महीने 3 मई अपने ऑलटाइम हाई लेवल 22794 पर पहुंचा था और तब से करीब 4% से अधिक नीचे आया। हालांकि, इंडेक्स अभी भी पिछले 6 महीने में 12% से अधिक और सालभर में लगभग 20% ऊपर है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें